Explore

Search

September 6, 2026 9:50 am

best news portal development company in india

थाना लहचूरा की एक दिन की प्रभारी बनी जूली श्रीवास

 

 

मऊरानीपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम व थाना घाट लहचूरा की कमान मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन के लिए जूली श्रीवास को सौंपी गई। जूली श्रीवास ने बतौर थाना प्रभारी कार्यभार सँभालते हुए महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर गम्भीरता से काम किया। इस दौरान मौके पर कई प्रार्थना पत्र आये, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं एक प्रकरण में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को धारा 151 के तहत चालान किया। जूली श्रीवास ने कहा कि, “मिशन शक्ति महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का सशक्त माध्यम है।”

जूली श्रीवास के कार्यों पर सबको बड़ी प्रसन्नता हुई और एक नयी आस जगी। थाना प्रभारी ने कहा कि यहाँ का प्रत्येक सिपाही, चाहे वह महिला हो या पुरुष, हर कार्य करने और समझने में सक्षम है। मैं इनके भरोसे कार्य सौंपकर दूसरी जगह का कार्य देख सकती हूँ। उन्होंने जूली श्रीवास सहित समस्त थाना स्टाफ को बधाई देकर धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में सदा इसी तरह की तत्परता, लगन, उत्साह और कार्यक्षमता का हमें निरन्तर प्रदर्शन करना है। ये हम सबके लिए, समाज और देश के हित में है। हमें वही करना है, जिसमें सभी का हित हो, किसी निर्दोष को सजा न मिले, चाहे वह महिला हो या पुरुष। हमें प्रत्येक केस का वारीकी से अवलोकन और छानबीन कर मामले की तह में जाकर सही निर्णय लेना है ताकि किसी के मन में पुलिस के प्रति असन्तोष की भावना न रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india