समथर (झांसी)-आगामी त्योहार नवमी दशहरा मूर्ति विसर्जन को लेकर समथर थाना परिसर में आज उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश कुमार तिवारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय कुमार श्रोत्रिय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। उक्त अवसर पर नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे।जिसमें उन्होंने पांडालों में विराजमान करने वाले मंडल कमेटी के कार्यकर्ताओं से दुर्गा मां की प्रतिमाएं विराजमान करने वाले स्थानों की सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था के विषय में वार्तालाप की। वहीं उन्होंने नगर में किन किन स्थानों पर प्रतिमायें रखी हैं विराजमान हैं। नगर में कितनी परतिमायें विराजमान हैं उन्होंने नगर में रखी सभी प्रतिमाओं के विषय में जानकारी ली। वहीं नौ दिन की सेवा पूर्ण होने के उपरांत मूर्ति विसर्जन करने के लिए नियमित समय के विषय में चर्चा की। जिसमें नगर के समाजसेवी भरत शरण मोनू नगाइच ने मूर्तियां विसर्जन के अन्तर्गत वार्तालाप करते हुए आवेदन किया कि नगर में वाटर पाइप लाइन निकलने के कारण सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं उन्हें भरवा दिया जाय जिससे विसर्जन के दिन। मां की प्रतिमाओं को ले जाने में कोई परेशानी न हो । सभी की समस्यायाओं को सुन, एवं पूर्ण जायजा लेने उपरांत उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ ने सख्त निर्देश दिए कि सभी लोग शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनायें कोई नई परम्परा गत कार्य न करें जैसे पुरानी परम्परागत त्योहार मनाते चले आ रहे हो। उसी प्रकार त्योहार मनायें। त्योहार हमें सुख समृद्धि प्रदान करते हैं सभी शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनायें। यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो अतिशीघ्र पुलिस को सूचना दें। अराजक तत्व फेलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने मूर्तियां विराजमान करने वाले कमेटी कार्यकर्ताओं से कहा कि पांडालों में लगे माइकों की ध्वनि कम रखें जिससे किसी को परेशानी न हो। मूर्ति विसर्जन करने के लिए बच्चों को साथ न ले जाएं। और समय के उपरांत मूर्तियां विसर्जन करें वहीं उन्होंने डीजे वालों को आदेश दिये।कि डी जे की ध्वनि सीमित रखें जिससे किसी को परेशानी न हो। वहीं उन्होंने कहा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस त्योहारों पर हर जगह कड़ी निगरानी रहेगी। वहीं थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और सख़्त कार्यवाही करें। सभी त्योहार हंसी खुशी एवं शांति पूर्ण तरीके से मनाये जाय। त्योहारों पर स्वच्छता व्यवस्था, एवं विधुत व्यवस्था भी उत्तम रहे ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। इस मौके पर थाना प्रांगण में उपस्थित समस्त पुलिस स्टाफ थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह, नगर पालिका कर्मचारी, ग्रामीण प्रधान,पत्रकार एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के दोनों धर्म समुदाय के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2025: जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी पारी को बताया सोने पर सुहागा
March 26, 2025
10:58 am
चीन के ‘खतरनाक’ इरादों की तारीफ महिला को पड़ी भारी, भड़के ताइवान ने उठाया बड़ा कदम
March 26, 2025
10:58 am
दोस्तों ने मिलकर 9वीं क्लास के लड़के को किया किडनैप, मांगी 10 लाख की फिरौती, फिर कर दी हत्या
March 26, 2025
10:58 am
आगामी त्योहार को लेकर उपजिलाधिकारी मोंठ व पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक संपन्न


