Explore

Search

January 13, 2026 9:15 am

best news portal development company in india

बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण एवं टहरौली को जिला बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 

आज सोमवार को समय 2 बजे वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव के नेतृत्व में कस्बे की मुख्य बजरिया बाजार से हाथों में तख्तियां लेकर युवाओं ने बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग उठाई एवं टहरौली को जिला बनाने हेतु नारेबाजी के साथ बाईक रैली निकाली गई जिसमें सात सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार टहरौली ज्ञानप्रकाश सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगे बुंदेलखंड को राज्य बनाओ टहरौली को जिला बनाओ तहसील विधानसभा का परिसीमन सामान्य करो टहरौली को रेलवे लाइन से जोड़ो टहरौली को विकासखंड एवं नगर पालिका का दर्जा दिलाने आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 3 अक्टूबर से आमरण अनशन तब तक किया जाएगा जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा

इस मौके पर हीरालाल अहिरवार, राघवेन्द्र पटेल तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार,अंकित गौतम सुरेन्द्र प्रजापति,जाहर सिंह यादव, संजय कुशवाहा, गोविंद प्रतीक, जनक पटेल लालाराम अहिरवार, अखलेश कुशवाहा मबई, मनोहर कुशवाहा बमनुआ, हरेंद्र आर्य सहित सैकड़ों युवा एवं नागरिक मौजूद रहे

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india