Explore

Search

September 6, 2026 10:35 am

best news portal development company in india

नारायणपुरा साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण दौरान लगी लंबी भीड़ तेज धूप में किसान गश्त खाकर गिरा

 

 

बेलगाम सहकारिता विभाग के अधिकारी फैला रहे अव्यवस्था,डिप्टी कलेक्टर ने संभाली स्थिति

 

 

गुरसरांय (झांसी)। सहकारी समिति के सचिव से लेकर सहकारिता विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा खाद वितरण को लेकर किसानों को रोज के रोज परेशान करने से 18 सितंबर गुरुवार को नारायणपुरा साधन सहकारी समिति गुरसरांय में फिर एक बवाल होने से बच गया जहां 16 सितंबर को इस समिति पर 6 घंटे से अधिक धूप में महिला,पुरुष किसानों की षखाद लेने के लिए भीड़ लाइन में लगी रही और फिर 6 घंटे बाद समिति के सचिव ने कह दिया की 18 सितंबर को खाद वितरण होगी किसान मायूस होकर घर वापस हार थक कर चला गया। 18 सितंबर को खाद वितरण के लिए किसानों को टोकन वितरित कर दिए गए तो फिर चिल चिल्लाती धूप में किसानों को लगभग कई घंटों क्यों खड़ा कराया गया जिसके चलते कड़ी धूप और कैसे खाद मिले को लेकर एक किसान मौके पर गश्त खाकर गिर गया और वहां यह स्थिति देख मौके पर किसानों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया यहां सवाल उठता है कि जब कूपन वितरित कर दिए गए थे फिर किसानों को लाइन में क्यों खड़ा कराया गया जिस किसान का कूपन नंबर आता उसको बुलाने पर खाद वितरित करना चाहिए था ताकि किसानों को परेशानी न उठानी पड़ती लेकिन जानबूझकर सहकारिता विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों की मनमर्जी से लग रहा है अव्यवस्था फैलाई जा रही है और प्रशासन द्वारा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई न करना और इसके पहले इसी सहकारी समिति नारायणपुरा पर दो ट्रक खाद गुपचुप तरीके से वितरित की गई वितरित की गई यह खाद किन-किन किसानों को कब-कब उपलब्ध हुई इस संबंध में अधिकारियों ने जांच क्यों नहीं की इससे लग रहा है की सहकारिता विभाग के अधिकारी शासन के विरुद्ध अपना मन माफिक किसान विरोधी व्यवहार कर रहे है। आज फिर नारायणपुरा साधन सहकारी समिति गुरसरांय पर खाद के लिए किसानों की भीड़ एकत्रित हो गई। उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार के अनुसार समिति के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम के किसानों को खाद मिलेगी। सुबह से खाद के लिए लाइन में लगे किसान रमेश पटेल पुत्र जगदीश पटेल निवासी अड्जरा उम्र लगभग 60 वर्ष तेज धूप होने के चलते गस्त खाकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भर्ती कराया। इधर किस को ग्रस्त खाकर जमीन में पड़ा देख अन्य किसानों में भगदड़ मच गई जिसको लेकर समिति पर हंगामा हो गया। हंगामा की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार गरौठा अमृतलाल,थानाध्यक्ष गुरसरांय वेद प्रकाश पाण्डेय ने पुलिस बल की मदद से सभी किसानों को लाइन में लगाकर सुचारू रूप से खाद वितरण कराया तब जाकर किसानों ने राहत की सांस ली।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india