Explore

Search

January 13, 2026 7:53 am

best news portal development company in india

हिंदी हमारे देश की आन,बान और शान:अवस्थी

 

 

गुरसरांय(झाँसी)- जगदीश सिंह यादव नंदकिशोर मोदी महाविद्यालय गुरसराय में हिंदी दिवस के अवसर पर उप प्राचार्य अनूप अवस्थी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया गया अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोग हिंदी दिवस मना रहे हैं यह हिंदी दिवस 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने स्वीकार किया था तभी से यह मनाया जाता है सभी विद्यार्थियों से अपेक्षा करते हैं कि आप लोग हिंदी भाषा को अपनी बोलचाल व कार्यों में प्रयोग करें तभी हिंदी दिवस मनाने की सच्ची सार्थकता होगी। इसके बाद महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर प्रहलाद गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर रश्मि गुप्ता,डॉक्टर प्रतिज्ञा गुप्ता,रामनरेश यादव,शिवम दुबे,शिवम व्यास,रितु यादव,श्वेता द्विवेदी,राजीव सिंह घोष,जगदेव सिंह,चंद्रभूषण पटेल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india