भांडेर -पट्टी ततारपुर निवासी देव सिंह पटेल उम्र 50 वर्ष खेत पर दिनांक 14 सितंबर दिन रविवार दोपहर समय 3:00 बजे का होगा,पानी दे रहा था पानी देते समय उसे पैर में सर्पने काट लिया ,जैसे ही उसकी परिजनों को पता चला तुरंत अपने वाहन से प्राथमिक उपचार केंद्र भांडेर उपचार हेतु लाए उसका गला रुंध चुका था डॉक्टर आर एस परिहार ने बहुत प्रयास किया किंतु उसे बचा नहीं पाया और तुरंत ही 4:00 बजे शाम को मृत्यु घोषित कर दिया, भांडेर थाने में उक्त घटना की
रिपोर्ट की गई पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम की तैयारी की गई पोस्टमार्टम को के लिए संबंधित कर्मचारियों को बुलाया गया तो कहीं पोस्टमार्टम होकर डेड बॉडी परिजनों को सौंप गई, परिजनों में भारी शोक व्याप्त था। पोस्टमार्टम स्थल पर परिजनों एवं संबंधित रिश्तेदारों की काफी भीड़ थी मौके पर पत्रकार अमर सिंह रावदिनकर दिनकर भी पहुंच गए उन्होंने भी शोक संवेदना व्यक्त कर घटना की जानकारी ली, मौके पर कोमल सिंह पटेल रविकांत देवीदास रामकुमार पटेल भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।


