जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गांव-गांव मे कर रहे जनसंपर्क
गुरसरांय(झांसी)- जनता की सेवा करना मेरा धर्म है उक्त उद्गार युवा समाजसेवी एवं जिला पंचायत भस्नेह सीट से प्रबल दावेदार पंडित करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु महाराज ने सोमवार को एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। जनता की सेवा ही मेरा सबसे बड़ा धर्म है,इसी राह पर आगे चलूँगा।”न पद का लोभ,न शक्ति का अभिमान-सिर्फ समाज कल्याण ही मेरा संकल्प है।”हर ग़रीब,हर किसान और हर ज़रूरतमंद के लिए अपनी पूरी ताक़त लगाऊँगा। आगे उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ रहकर विकास का काम करना मेरा धर्म हैं। जनता को कोई तकलीफ नहीं हो। इसका ध्यान रखना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य भस्नेह से इस बार पूरी दमदारी से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए उन्होंने अभी से ही गांव-गांव जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क करना भी शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि अगर इस बार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सीट सामान्य रहती है,तो वह पूरी दमखम और जोरशोर से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। तनु महाराज के चुनाव मैदान में आने से इस सीट पर चुनाव रोचक होने की संभावना है। हालांकि अभी आरक्षण क्लियर नहीं हुआ है। लेकिन अगर सीट सामान्य होती है,तो तनु महाराज का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।


