Explore

Search

December 15, 2025 4:25 am

best news portal development company in india

अतिवृष्टि से बर्बाद हुई खरीफ की फसल – किसानों का धरना प्रदर्शन

 

झांसी में लगातार दो महीने से हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की खरीफ फसल बर्बाद कर दी है। इसी को लेकर मऊरानीपुर तहसील प्रांगण में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि प्लॉट-टू-प्लॉट सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए और रबी की फसल की बुवाई से पहले खाद और बीज उपलब्ध कराए जाएं।

 

 

झांसी के मऊरानीपुर तहसील प्रांगण में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले सैकड़ों किसान धरने पर बैठे। किसानों का कहना है कि अतिवृष्टि से खरीफ की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं, कई खेत अब तक खाली पड़े हैं।

किसानों ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित गांवों का प्लॉट-टू-प्लॉट सर्वे कराया जाए और बर्बाद फसलों का मुआवजा और बीमा क्लेम तुरंत दिया जाए।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सोसायटियों और पीसीएफ केंद्रों पर डीएपी, यूरिया खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता कराने की भी मांग की गई।

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india