Explore

Search

December 15, 2025 4:23 am

best news portal development company in india

झांसी में युवक ने पिता की डांट से आहत होकर नदी में कूदकर की आत्महत्या, शव बरामद

 

झाँसी। एरच थाना क्षेत्र के ग्राम भदरवारा निवासी एक युवक ने पारिवारिक विवाद से आहत होकर बेतवा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। कई दिनों की खोजबीन के बाद मंगलवार को गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद किया गया।

घटना का सिलसिला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे का है, जब गाँव निवासी 21 वर्षीय अनिकेत वाल्मीकि ने एरच पुल से बेतवा नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि इससे पहले अनिकेत के पिता बृज बिहारी वाल्मीकि ने किसी बात को लेकर उसे खूब डाँटा था। पिता की डाँट से वह इतना नाराज हुआ कि उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अवनीश तिवारी ने मौका मुआयना किया और शव बरामदगी के लिए गोताखोरों की तैनाती कर दी। लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार मंगलवार को पूँछ थाना प्रभारी जेपी पाल की अगुआाई में गोताखोरों ने अनिकेत का शव नदी से बरामद किया।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झाँसी भेज दिया है। युवक की अचानक हुई मौत से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जाँच जारी रखी है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india