आस-पास के सभी मंदिरों,घरों की दीवारों पर की जायेगी आकर्षक लाइटिंग
गुरसराय(झाँसी)- नवरात्रि को लेकर नगर के मुहल्ला पटकाना में गुरसराय एवं क्षेत्र की ऐतिहासिक विराजमान होने वाली माँ काली जी की भव्य आगमन यात्रा इस बार और बेहद खास होने वाली है। इसी को लेकर जय माँ काली समिति पटकाना की एक बैठक अध्यक्ष पंडित सार्थक नायक की अध्यक्षता में आहूत की गयी बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आगमन यात्रा मे डी.जे,बग्गी आदि सम्मिलित रहेंगे। माँ काली जी की भव्य अगवानी को लेकर सभी भक्तजनों मे खासा उत्साह है। आगमन यात्रा को लेकर सभी महिलाएं अपने अपने घर के बाहर रंगोली बनाकर एवं पुष्प वर्षा कर माँ काली जी की भव्य अगवानी करेगी।हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा माँ काली जी की भव्य अगवानी की जायेगी। 21 सितम्बर मंगलवार को माँ काली जी की भव्य अगवानी रामनगर रोड़ से डी.आर सिंह तिराहा,पानी की टंकी,टीचर्स कॉलोनी,गांधीनगर होते हुए मुहल्ला पटकाना स्थित माँ काली जी प्रागंण मे विराम होगी। इस बार पंडाल को अत्यंत भव्य और दिव्य तरीके से सजाया जाएगा इसके साथ-साथ आस-पास के सभी मंदिरों में भी भव्य सजावट की जायेगी एवं सभी घरों की दीवारों पर आकर्षक लाइटिंग की जायेगी। 22 सितम्बर से माँ काली जी के भक्तगण दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर भाव-विभोर होंगे। भक्तों को आरती देखने में कोई असुविधा न हो इसके लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी कमेटी की तरफ से लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था जायेगी। इस अवसर पर पुजारी अभिनव शास्त्री,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष नीरज यादव,उपाध्यक्ष पंकज आर्या,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य सागर मिश्रा,सुरेंद्र अग्रवाल,पंकज आर्या,अनुज झां,हरिओम पांचाल,सोनू नामदेव,मोहित भगतजी,राकेश कुमार,मुकुल नामदेव,पुस्पेंद्र नामदेव,सजल अग्रवाल,ऋषि नामदेव,हर्ष व्यास,राज सेन,युवराज सिंह यादव,ऋषि नामदेव आदि लोग शामिल रहे।


