Explore

Search

December 15, 2025 4:00 am

best news portal development company in india

बेतवा नदी में छलांग लगाने वाले छात्र का 40 घण्टे बाद भी नहीं लगा सुराग

 

पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास ने एसडीआरएफ टीम से ली जानकारी,परिवार के लोगों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

पूँछ (झाँसी) : बेतवा नदी में छलांग लगाने वाले छात्र का 40 घण्टे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।ग्राम भदरवारा खुर्द निवासी अनिकेत (20) बीएससी द्वितीय ईयर का छात्र है। बीते दिवस वह एरच स्थित कॉलिज जाने के लिए कहकर घर से निकला था। दोपहर लगभग 11.30 बजे अनिकेत ने पुल के ऊपर अपनी बाइक खड़ी करके छलांग लगा दी थी। मौके पर पहुँचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुट गयी थी। देर शाम तक सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन व सम्बन्धित अधिकारियों ने शनिवार को एसडीआरएफ की टीम के 10 जवानों को बुलाया। एसडीआरएफ टीम प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में टीम शनिवार सुबह 8 बजे से छात्र की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना के 40 घण्टे के बाद भी छात्र का कोई सुराग नही लग पाया है। आज रविवार को मौके पर गरौठा के पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम से ए टू जेड जानकारी ली एवं परिवार के लोगों को सात्वांना दी एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अभिषेक पटेल भदरवारा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india