Explore

Search

January 13, 2026 7:38 am

best news portal development company in india

मऊरानीपुर तालाब से बरामद लापता युवक का शव

 

झाँसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है…जहां दो दिन से लापता युवक का शव तालाब से बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

झाँसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुआगांव के पास बने तालाब से 24 वर्षीय शिवम उर्फ आनंद चतुर्वेदी का शव बरामद किया गया।
मृतक मध्यप्रदेश के जतारा का रहने वाला था और हीरो कंपनी में फाइनेंस कर्मचारी के पद पर तैनात था।
जानकारी के मुताबिक, शिवम दो दिन पहले अचानक गायब हो गया था।
गायब होने से पहले उसने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और जल्द घर लौटने की बात कहकर फोन काट दिया था।
एक दिन पहले कुआगांव तालाब किनारे उसकी बाइक और बैग मिला था, जिसके बाद से पुलिस तलाश में जुटी थी।
आज सुबह गोताखोरों की मदद से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india