Explore

Search

September 6, 2026 12:14 pm

best news portal development company in india

जमीन विवाद में पिता की मौत:बेटी का आरोप-पति और ससुराल वालों ने की पिता की हत्या,शराब पीकर मांगता था मायके की संपत्ति

 

 

गुरसरांय(झाँसी)- गुरसराय थाना क्षेत्र के परकोटा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में गुरुवार रात को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की बेटी ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

मड़वा राजगढ़ निवासी रामसेवक (50) की बेटी रोशनी की शादी 12 साल पहले गुरसराय परकोटा निवासी कृष्णकांत से हुई थी। रोशनी का कोई भाई नहीं है। इसी कारण कृष्णकांत उससे मायके की संपत्ति में हिस्सेदारी मांगता था। वह अक्सर शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था।

 

हाल ही में पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। रोशनी के माता-पिता को जब इसकी जानकारी मिली तो वे बेटी के घर आए। इस दौरान ससुराल पक्ष ने रामसेवक के साथ मारपीट की। घायल रामसेवक को गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की बेटी ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india