Explore

Search

January 13, 2026 7:37 am

best news portal development company in india

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने नदी में लगाई छलांग,युवक की तलाश जारी

 

पूंछ- थाना क्षेत्र में युवक ने एरच पुल से सैकड़ों फीट नीचे बेतवा नदी में छलांग लगा दी। वह नदी में गिरकर लापता हो गया, पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पिता की डाट से क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठाया है।

 

जानकारी के अनुसार, एरच थाना क्षेत्र के ग्राम भदरवारा निवासी अनिकेत बाल्मिकी 21 को उसके पिता बृजबिहारी ने किसी बात को लेकर, डांट-फटकार दिया। क्षुब्ध होकर शुक्रवार करीब 10 बजे वह घर से भाग गया। सुबह करीब 11 बजे वह पूंछ थाना क्षेत्र में एरच-पुल से बेतवा नदी में कूद गया। अधिक पानी होने से वह नदी में डूबकर लापता हो गया।

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

 

पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना भेज दी। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

 

पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि एक युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नदी में लापता युवक की तलाश के लिए नौकाओं के साथ स्थानीय गोताखोर और पुलिस बल को तैनात किया गया है।

 

*एरच से संवाददाता सार्थक नायक की रिपोर्ट*

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india