
गुरसरांय(झाँसी)- खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चला रखा है। गुरुवार 28 अगस्त को विशेष अभियान के तहत 7 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि नगर क्षेत्र में खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। अभियान के अंतर्गत चेकिंग की गई,जिसमें 7 व्यक्ति खुले व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए गए। इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


