गुरसरांय(झांसी)। गजब बुंदेलखंड की माटी में एक अजब और गजब तासीर है यहाँ पर झाँसी जिले के पुलिस विभाग में गुरसरांय थानेदार पद पर तैनात इंस्पेक्टर वेदप्रकाश पाण्डेय की कर्मस्थली पुलिस विभाग से जुड़ी हुई है। और इस दौरान उनको उनकी सगी बहिन श्रेया पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश में मुख्य सेविका के पद पर जो परीक्षा दी थी उसमें पूरे उत्तर प्रदेश में मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल कर महिला सशक्तिकरण के नाम से पूरे प्रदेश में गौरवपूर्ण इतिहास बनाया है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जो 2425 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को जो नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं उसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाली थानाध्यक्ष गुरसरांय की बहिन श्रेया पाण्डेय को स्वयं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया है और श्रेया पाण्डेय आगे आने वाले समय में प्रदेश के लिए सशक्त एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इसको लेकर श्रेया पाण्डेय आज महिला सशक्तिकरण के नाम से अपनी सफलता पर प्रतिभाशाली भाई बहनों के लिए एक यादगार प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं। उनकी इस सफलता पर गुरसरांय से मीडिया की ओर से कुंवर रामकुमार सिंह,सार्थक नायक,अशोक सेन,जयप्रकाश बरसैयां,संदीप श्रीवास्तव,अखिलेश तिवारी,फूल सिंह परिहार,कौशल किशोर, कुलदीप यादव मोनू, आशुतोष गोस्वामी,दीपक जैन,सोम मिश्रा,संजू परिहार,हरिश्चंद्र नायक आयुष त्रिपाठी,शौकीन खान ने श्रेया पांडेय को गौरवपूर्ण स्थान प्राप्ति पर मंगल कामनाएं दी हैं दूसरी ओर गायत्री परिवार के प्रमुख और श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने कहा कि श्रेया पांडेय ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रदेश को एक नई ऊर्जा महिला सशक्तिकरण की दिशा में दी है जो ऐतिहासिक और यादगार है।


