मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सौरभ भार्गव नगर अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ मऊरानीपुर रहे
मऊरानीपुर (झाँसी) प्राथमिक पाठशाला नदीपार कटरा नगर क्षेत्र मऊरानीपुर में पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सौरभ भार्गव नगर अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ मऊरानीपुर एवं विशिष्ठ अतिथि मनोज कुशवाहा पूर्व पार्षद रहे। जिनके द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। जिसके तत्पश्चात प्रधानाध्यापिका सहित छात्र/छात्राओं ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सौरभ भार्गव नगर अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ मऊरानीपुर एवं विशिष्ठ अतिथि मनोज कुशवाहा पूर्व पार्षद का तिलक लगाकर, माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीरज गुप्ता ने अतिथियों को अंग वस्त्र और श्रीफल देकर सम्मान किया। इसी के चलते मुख्य अतिथि सौरभ भार्गव नगर अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ मऊरानीपुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज मुझे जो विधालय परिवार ने अतिथि के रुप में आमंत्रित किया उसके लिये विधालय परिवार का बहुत बहुत आभार व बच्चों को मेहनत और लगन से पढाई करने और शिक्षा ग्रहण करने के लिये जागरुक किया। वही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी के चलते पुस्तक वितरण समारोह का शुभारम्भ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सौरभ भार्गव नगर अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ मऊरानीपुर के कर कमलों से छात्र/छात्राओं को पुस्तक वितरित की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों एवं विधालय व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्य अतिथि से बातचीत करके एवं पुस्तकें पाकर बच्चे अति प्रसन्न हुये । इस मौके पर प्रधानाध्यापिका नीरज गुप्ता, प्रबंध समिति अध्यक्ष चंद्रभान सोनकर, गोपाल कुशवाहा, आनंद श्रीवास, अनिल गुप्ता ,सुमन कुमारी, महेश कुशवाहा, जगन्नाथ, काशीबाई, ज्ञानदेवी एवं समस्त अभिभावक जन उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीरज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।


