Explore

Search

October 23, 2026 2:48 pm

best news portal development company in india

गुरसरांय में जल संस्थान,जल निगम की लापरवाही के चलते गहराया पेयजल संकट

 

 

गुरसरांय(झांसी)- नगर में 2 दिनों से जल संस्थान द्वारा पाइप लाइनों से आने वाला पानी आना पूरी तरह बंद हो जाने से नगर में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और जल संस्थान के अधिकारी जानते हुए भी इस समस्या को अनदेखा किए हुए हैं बताते चलें गुरसरांय के 80 फ़ीसदी हैंडपंप गुरसरांय तालाब को ठेकेदारों द्वारा काम के नाम पर दो माह पहले ही पूरी तरह खाली करा लिया गया है तो दूसरी ओर धनाई तालाब को भरने के लिए 50 लाख रुपए शासन द्वारा उपलब्ध कराने के बाद भी महीनों गुजरने के बाद भी यहाँ पर पानी भरने की व्यवस्था से लेकर जल संरक्षण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तालाब से लेकर धनाई तालाब तक और गुरसरांय नगर के साथ गरौठा टाउन के लिए 85 करोड़ रूपया व्यय होने के बाद भी योजना धरातल पर टाय-टाय फिस्स हो गयी है क्षेत्र के विधायक ने भी कई बार इन कामों के लिए समय से पहले कराये जाने को लेकर स्थलीय निरीक्षण से लेकर अखबारों में उनके द्वारा किए गए प्रयासों को कई बार लिखा जा चुका है और तो और संबंधित आला अधिकारियों से लेकर शासन स्तर पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा इस संबंध में कई बार लिखा पड़ी किए जाने की बात कही गई है लेकिन लग रहा है कि जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों की भी कोई सुनने वाला नहीं है और अफसर शाही का नतीजा यह रहा की गुरसरांय-गरौठा क्षेत्र की जनता पानी के लिए तरस रही है। नगर व क्षेत्र के लोगों ने शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है अब देखना है की जनता को पेयजल समस्या से कैसे निजात मिलती हैं।

Author:

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india