Explore

Search

December 15, 2025 4:32 am

best news portal development company in india

गायत्री जयंती पर होगा भव्य गायत्री महायज्ञ 

 

इसी दिन भगवती गंगा धरती पर अवतरित हुई थी:सतीश चौरसिया

 

गुरसराय(झाँसी)- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर गायत्री महायज्ञ द्वारा तालाब माता मंदिर पर स्थित गायत्री मंदिर में मनायी जाएगी।इसकी जानकारी गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया एडवोकेट ने दी उन्होंने आगे बताया गायत्री जयंती के पावन पर्व पर गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप होगा।इसके बाद गायत्री महायज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे से किया जाएगा उन्होंने सभी से इस महायज्ञ में भाग लेने का आग्रह किया।उन्होने बताया इसी दिन भगवती गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थी यह पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है।इस दिन जो व्यक्ति महायज्ञ में भाग लेता है वह व्यक्ति महान बनता चला जाता है। वह तेजस्वी एवं महापुरुष बनता है वही देश और समाज के काम आता है।इसके लिए रमेश चन्द्र सोनी,प्रमोद वर्मा,रज्जू बिलैया,चंद्रभान साहू,शंकरलाल नामदेव,अलख प्रकाश शर्मा,लक्ष्मीनारायण पटवा,हरीओम अग्रवाल,लालजी खरे,प्रमोद वर्मा,रामनारायण पस्तोर,जयप्रकाश बरसैया,अवधेश सिंह फौजी,अभिलाष सिंह परिहार,आत्माराम फौजी,साहब सिंह यादव,रामदीन पटेल,देवेंद्र पटेल,महेंद्र सिंह फ़ौजी,डॉक्टर अशोक मिश्रा,जगराम सिंह,रामकुमार कुशवाहा,किशोरी विश्वकर्मा,परमानंद कुशवाहा,सुभद्रा विश्वकर्मा,अशोक अग्रवाल,किशोरी विश्वकर्मा सहित तमाम गायत्री परिजन लगे हुए हैं।

Author:

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india