Explore

Search

January 13, 2026 8:28 am

best news portal development company in india

नगर में निकली सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा,सैकडो की संख्या में नगर वासी रहे उपस्थित

 

गुरसरांय(झांसी) 1 मई गुरुवार को सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा शिव शक्ति अखाड़ा द्वारा निकाली गई। यह यात्रा तालाब माता मंदिर से प्रारंभ होकर मोदी चौराहा से गरौठा चौराहा होते खेर इंटर कॉलेज (मुख्यभवन) से कटरा बाजार होते हुए पुनः तालाब माता मंदिर पर यह यात्रा समाप्त हुई।यात्रा में शिव शक्ति अखाड़े के सन्यासियों सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। यात्रा शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम शरण शिवा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर ससस्त्र सन्यासियों ने शस्त्र प्रदर्शन भी किया जिसे देखने के लिये सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। मधुराम शरण शिवा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के युवा धर्म से विमुख हो रहे हैं, उन्होंने युवाओं को डीजे पर थिरकने से मना करते हुए धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि भेद भाव और जाति पातीं में बंटे हिंदुओ एक हो जाओ। जब जाति पूंछ कर कत्लेआम किया जा रहा तब जातियों में क्यों बंटते हो, उन्होंने युवाओं को राष्ट्र और धर्म के प्रति बलिदान होने के लिये तैयार रहने की बात कही। शस्त्र प्रदर्शन करने बाले सन्यासियों में हर्षित सन्यासी, बालाजीत सन्यासी,सत्यम सन्यासी, हरिओम बाबा, मयंक सन्यासी, अनुराग सन्यासी, वीरेन्द्र सन्यासी, ऋतिक शरण सन्यासी, रवि कुमार सन्यासी, वीरेन्द्र सन्यासी, जितेन्द्र सन्यासी, देवेन्द्र सन्यासी, भोलेदास सन्यासी आदि शामिल रहे। इस मौके पर यात्रा संयोजक प्रसिद्ध नारायण यादव,अवधेश सिंह फौजी,सतीश चंद्र चौरसिया,छोटू अस्ता,जे. जे. मिश्रा,अनुज कुमार द्विवेदी,पंकज कुशवाहा,आशीष खरे,प्रतिपाल सिंह, जगराम अस्ता,भरत राठौर,मोहनीश अग्रवाल,नितेश अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Author:

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india