Explore

Search

September 6, 2026 3:05 pm

best news portal development company in india

अक्षय तृतीया पर खेरापति हनुमान जी मंदिर पर परंपरागत तरीके से विशाल मेले का हुआ आयोजन

 

 

गुरसरांय(झाँसी)- नगर के मुहल्ला पटकाना मे खेरापति हनुमान जी मंदिर पर अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर परंपरागत तरीके से विशाल मेले का आयोजन किया गया।जिसमें कन्याओं ने वट वृक्ष का पूजन अर्चन कर भगवान से सुख समृद्धि एवं पारिवारिक सुखों का वरदान मांगा।ज्ञात हो कि शास्त्रीय परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया पर कुंवारी कन्याओं के द्वारा वट वृक्ष की पूजा की जाती है तथा पानी में गले देवल को वितरित कर आशीष प्रदान किया जाता है।पटकाना के खेरापति मंदिर पर इस परंपरा का निर्वाह होते हुए सैकड़ो वर्ष बीत गए।बुजुर्ग लोगों के अनुसार यह परंपरा बरसों से चली आ रही है। इस मेले में भारतीय परंपरा के अनुसार कन्याओं के द्वारा वट वृक्ष का पूजन किया गया तथा चने के देवलों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।इस दिन सर्व सिद्धि योग बनता है।जिसमे शुभ कार्य किये जाते है। जिसके तहत कन्याओं के विवाह भी शुभ मुहूर्त में नगर में सम्पन्न हुए।

यह मेला सैकड़ो वर्षो से चल रहा हे।

Author:

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india