Explore

Search

December 15, 2025 4:57 am

best news portal development company in india

मेहनत और लगन से हर मंजिल होती आसान:मंजूलता स्वर्णकार

 

मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

 

गुरसरांय(झांसी)- 28 अप्रैल को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल 2024-25 में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाली मेधावी छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।उक्त समारोह में इंटरमीडिएट की छात्रा मीनू 81.1 %प्रथम स्थान,निशा 75.2 % द्वितीय स्थान,रक्षा 72.7 %,तृतीय स्थान एवं हाईस्कूल की छात्राएं सुहानी सेन 86.6% प्रथम स्थान,स्नेहा 83% द्वितीय स्थान और खुशी 82.5 % तृतीय स्थान को सम्मानित किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजूलता स्वर्णकार ने छात्राओं का तिलक लगाकर माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर उनका सम्मान करते हुए उत्साहवर्धन किया।समारोह के दौरान उपस्थित सभी शिक्षिकाओं प्रवक्ता कु.मनीषा कुमारी, स.अ.अनीता देवी,स.अ. सीता,स.अ. अंजलि,स.अ.कुमारी कीर्ति गुप्ता ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए।

Author:

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india