Explore

Search

September 6, 2026 3:55 pm

best news portal development company in india

एक मई श्रमिक दिवस पर 151 श्रमिकों का होगा सम्मान समारोह

 

 

गुरसराय(झाँसी)- श्रीराम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में श्रमिक दिवस एक मई को 151 श्रमिकों का सम्मान नगर पालिका परिषद में किया जाएगा।इस सम्मान समारोह को सफल बनाने हेतु श्रीराम सेवा समिति एक गोष्ठी सिंह वाहिनी फ़िलिंग स्टेशन के सभागार में सम्पन्न हुई।जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा बनायी गई तथा सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चौरसिया एडवोकेट ने कहा कि नगर में प्रथम बार इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों का सम्मान समिति द्वारा किया जा रहा है यह सौभाग्य की बात है उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम सेवा समिति का उद्देश है कि हमेशा समाज हित में कार्य करना तथा समिति द्वारा समाज में फैली बुराइयों को हटाने एवं अच्छाइयों को धारण करने का कार्य कर रही है आने वाले समय में समिति द्वारा बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे जो समाज एवं देश हित में होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश सिंह फोजी ने की तथा गोष्ठी का संचालन आत्माराम फ़ौजी ने किया।गोष्ठी में प्रदीप कोठारी,रामनारायण पस्तोर,साहब सिंह यादव,रामदीन पटेल,देवेंद्र पटेल,डॉक्टर अशोक मिश्रा,बसंत कुमार मोदी,जयप्रकाश बरसैययां,इंजीनियर संतोष महते ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए।इस मौक़े पर महेंद्र फोजी,राजेश मिश्रा,जितेंद्र द्विवेदी,सत्येन्द्र पटेल,दीपक पांचाल,शैलेंद्र रामवालक,अरविन्द कुमार,हरिओम अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।अंत में सभी का आभार व्यक्त डॉक्टर अशोक कुमार मिश्रा ने किया था।

Author:

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india