Explore

Search

January 13, 2026 7:18 am

best news portal development company in india

बीबीजीटीएस मूर्ति होंगे झांसी के नए एसएसपी

2015 बैच के तेजतर्रार IPS हैं,सुधा सिंह को रेलवे DIG बनाया गया

 

झाँसी- यूपी सरकार ने मंगलवार देर रात 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। झांसी समेत 7 जिलों के SP बदले गए हैं। आईपीएस बीबीजीटीएस मूर्ति झांसी के नए एसएसपी बनाए गए। वहीं, झांसी एसएसपी रहते हुए प्रमोशन पाकर DIG बनी सुधा सिंह को रेलवे डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। वे करीब 19 महीने झांसी एसएसपी रहीं।

 

40 साल के बीबीजीटीएस मूर्ति मूलरूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं। वे 2015 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उनकी गिनती तेजतर्रार व ईमानदार छवि के अफसरों में होती है। उनकी पहली पोस्टिंग गाजियाबाद में थी। इस दौरान हिंदी में उनकी पकड़ कमजोर थी। जिसके चलते कई बार दिक्कत भी होती थी। कानपुर में पोस्टिंग मिलने के बाद बीबीजीटीएस मूर्ति ने अपनी हिंदी भाषा को मजबूत किया।

Author:

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india