Explore

Search

January 13, 2026 9:18 am

best news portal development company in india

दो सौ रुपए के लेनदेन पर चचेरे भाई ने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला

 

 

 

गरौठा(झांसी)-यह मामला जिला झांसी कि तहसील गरौठा क्षेत्र के अंतर्गत रूपा पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम जसवंतपुरा निम्नलिखित प्रार्थना पत्र कोतवाली गरौठा में दिया है जहां पर चचेरे भाई ने अपने ही चाचा के लड़के को घर के बाहर कुल्हाड़ी मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।मृतक के परिजनों के द्वारा सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर जा पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों एवं परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मऊरानीपुर भेज दिया।वहीं कोतवाली आकर ग्राम जसवंतपुरा निवासी मृतक के पिता रूपा कोरी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पुत्र प्रहलाद उम्र लगभग 22 वर्ष को आकाश पुत्र चतुर्भुज ने आज दोपहर लगभग 2:00 बजे घर के बाहर कुल्हाड़ी मार दी कुल्हाड़ी लगने पर वह चिल्लाने लगा मौके पर मेरी बहू आरती बाहर आई तो उसने देखा कि प्रहलाद लहू लुहान अवस्था में घर के बाहर पड़ा है जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक प्रहलाद की मौके पर ही मौत हो गयी।और आरोपी आकाश जंगल की तरफ फरार हो गया वही उसके पिता ने बताया की उसका पुत्र प्रहलाद एक पैर से विकलांग था अभी उसकी शादी नहीं हुई थी ₹200 के लेनदेन के चलते आकाश ने उसकी हत्या कर दी मृतक के पिता ने कोतवाली प्रभारी से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है वही तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत किया जा रहा है।

Author:

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india