Explore

Search

January 13, 2026 8:23 am

best news portal development company in india

गेहूं की फसल की आड़ में अघोषित बिजली कटौती का खेल दिन भर ओझल रहती हैं बिजली लोगों में आक्रोश

 

पूंछ (झांसी)- करीब बीस दिन से अघोषित कटौती का दंश झेल रहे उपभोक्ताओं का गुस्सा अब होटों पर आने लगा है वही दो ही दिन में गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया वाद इसके भी भीषण तपन में लोगों की बिजली न आने के कारण घरों में भी दिन गुजरना बड़ी मुसीबत भरा होता है बताते चले कि वर्तमान सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के 22 घंटे बिजली आपूर्ति देने एवं विशेष त्योहारों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की बात कर रही है लेकिन विभाग द्वारा धरातल पर शासन के विपरीत सिर्फ 12घंटे ही बमुश्किल बिजली आपूर्ति को दिया जा रहा है। बताते चले कि सुबह एवं शाम की घोषित कटौती के साथ गेहूं के खेतों को आग से बचाने के लिए की जा रही दोपहर की कटौती पूरे दिन भर की बिजली गुल हो जाती है। लोगों ने बताया कि पहले तो एक समस्या को देखकर दिन गुजर जाता था लेकिन दो दिन से अचानक बड़ी गर्मी में लोगों का हाल बहाल हो गया वही आज के दौर में बिजली अभिन्न हिस्सा हो गई है न होने पर लोगों को भारी समस्या से दो चार होना पड़ता है वही कृषि यंत्रों को भी ठीक कराने के लिए लोगों को पूरे दिन का इंतजार करना पड़ता है। वही इस सम्बन्ध में जब अधिशासी अभियंता झांसी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि पांच छह दिनों में स्थिति को सामान्य कर दिया जाएगा।

Author:

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india