Explore

Search

January 13, 2026 7:59 am

best news portal development company in india

मऊरानीपुर नगर में शान्ति और सदभाव के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार

 

 

झांसी जनपद के मऊरानीपुर नगर में शान्ति और सदभाव के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार। शांति व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी,SDM मऊरानीपुर अजय कुमार ने सुखनई नदी किनारे स्थित मस्जिद पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मुस्लिम भाइयों ने देश के अमन चैन की दुआ माँगी मुस्लिम भाइयों का पवित्र त्यौहार ईद उल फितर नगर में शान्ति और सदभाव के साथ उल्लास पूर्वक मनाया गया। सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने सुखनई नदी के पास स्थित ईदगाह पर पहुंच कर ईद की नवाज अदा की। ईद की नवाज मोहम्मद इख्तियार हसन अमजदी ने अदा कराई। और खुदा की इबादत कर देश के अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।, नगर के समाजसेवियों ने मस्जिद पहुंच कर मुस्लिम भाईयो को ईद की मुबारकबाद दी।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india