
झांसी
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद में त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी दशा में न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रवर्तन कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जनपद में त्योहारों के दृष्टिगत मिठाई की दुकानें, होटल एंड रेस्टोंरेंट सहित स्ट्रीट बैंडर पर लगातार कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहें हैं। इस दौरान “जागरूकता अभियान एवं एफ०डी०ए० आपके द्वार” के क्रम में विभिन्न स्थानों पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाईल प्रयोगशाला द्वारा उपभोक्ताओं के खाद्य पदार्थों की जाँच कर सुरक्षित खाद्य पदार्थों की जानकारी भी दी जा रही हैं। जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।
सहायक खाद्य आयुक्त/ अभिहित अधिकारी ने बताया कि दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा फूड सेफ्टी मोबाइल लैब वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं जांच करते हुए वंदना स्वीट्स इलाइट चौराहा,बीकानेर वाला इलाहाबाद बैंक चौराहा झांसी के प्रतिष्ठान सहित चेलाराम स्वीट्स सीपरी बाजार का निरीक्षण किया गया साफ सफाई ठीक ना होने के कारण तत्काल नोटिस जारी किया गया एवं रंगीन रसगुल्ले, पनीर और बूंदी के लड्डू एवं चटनी के नमूने संग्रहित किए गए जिन्हें जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है।


