गुरसरांय(झांसी)- आजाद समाज पार्टी द्वारा गरौठा विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद नगर गुरसरांय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान नवनियुक्त प्रत्याशी पीतांबर पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आगामी रणनीतियों और जनसेवा के संकल्प को मीडिया के समक्ष साझा किया।इस दौरान पीतांबर पटेल ने बताया कि आगामी 4 अक्टूबर को क्षेत्र में एक विशाल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ समथर से होगा जहां से यात्रा मोठ,पूँछ,एरच,गुरसरांय होते हुए गरौठा पहुंचेगी।यात्रा गरौठा से फिर वापस होते हुए गुरसरांय में विराम होगी। इस अवसर पर मोनी शाक्य आजाद मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी,अंकित साहू मंडल कार्यकारिणी सदस्य भीम आर्मी,डॉ शरणजीत सिंह गौतम जिलाध्यक्ष झाँसी भीम आर्मी,नरेन्द्र चौधरी जिला संयोजक भाईचारा कमेटी झाँसी,शेखर अहिरवार तहसील संयोजक मोंठ भीम आर्मी,अमित सिंह महानगर अध्यक्ष झाँसी भीम आर्मी,राहुल अहिरवार,जिला सचिव झाँसी भीम आर्मी,रामराजा ब्लॉक अध्यक्ष वामौर,ताप अली जिला मीडिया प्रभारी झाँसी,रोहित चौधरी तहसील सह संयोजक गरौठा,अखण्ड यादव गरौठा,आनन्द आर्या,जिला कार्यालय प्रभारी,पुष्पेन्द्र यादव गरौठा,रिची राजा अस्ता,यशपाल,नीरज चमारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
*गुरसरांय से संवाददाता सार्थक नायक की रिपोर्ट*


