Explore

Search

November 29, 2026 4:29 am

best news portal development company in india

बाल विवाह मुक्त बंगरा – जागरूकता रैली

 

 

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से आज बाल विवाह मुक्त बंगरा अभियान के अंतर्गत राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

 

इस रैली का आयोजन जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकगण, परमार्थ समाज सेवी संस्थान एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

 

इस अभियान का मुख्य संदेश है कि बच्चों का बचपन विवाह की जिम्मेदारियों में नहीं, बल्कि शिक्षा और सपनों को पूरा करने में बीतना चाहिए।

 

हर बच्चे को पढ़ने, आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और अपने पैरों पर खड़े होने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। विवाह तभी होना चाहिए जब व्यक्ति मानसिक एवं आर्थिक रूप से जिम्मेदारियाँ निभाने के योग्य हो जाए, न कि बचपन में ही उस पर परिवार की जिम्मेदारियाँ थोप दी जाएँ।

 

आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि बाल विवाह मुक्त बंगरा का सपना साकार करेंगे।

 

बच्चों को शिक्षा दें, बचपन दें, बेहतर भविष्य दें।

 

#बालविवाहमुक्तबंगरा #बालविवाहमुक्तभारत #शिक्षितबंगरा #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india