Explore

Search

November 26, 2026 7:33 pm

best news portal development company in india

स्मृतिशेष श्रीमति जसोदा देवी के निधन पर शोकसभा, शांति पाठ के साथ दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम

 

 

खिलारा गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर सहित राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

मऊरानीपुर। पत्रकार प्रेम कुशवाहा की दादी स्मृतिशेष श्रीमती जसोदा देवी के निधन पर 25 नवंबर 2026 को उनके पैतृक गांव खिलारा में श्रद्धांजलि सभा एवं शोकसभा आयोजित की गई। भंते बोधिरतन के मार्गदर्शन में शांति पाठ संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत जसोदा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं दैनिक खरे बोल संपादक जी डॉ मीरा विष्णु राय जी, संस्कार एकेडमी के संचालक भाई ह्रदेश पटेल, ढकरवारा प्रधान अशोक कुशवाहा,वीर फूलन देवी जन संगठन के अध्यक्ष रमेश चंद निषाद, सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मनोहर बौद्ध जी, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. रघुवीर चौधरी एवं डॉ. रमणीक अहिरवार अपने समर्थकों के साथ उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व जिला मंत्री भाजपा श्रीमती यशोदा कुशवाहा, रामपाल कुशवाहा LIC, पंकज कुशवाहा, खेमचंद्र कुशवाहा ढकरवारा, रविन्द्र राजपूत पठा, एडवोकेट संतोष कुशवाहा घाटकोटरा एवं एडवोकेट मुकेश कुशवाहा हरपुरा, इंद्रजीत कुशवाहा प्रधान पलरा, किसान नेता रामशरण कुशवाहा भैया जी, भगत सिंह ताई, नित्या एक्सप्रेस के रिपोर्टर चंदन सिंह कुशवाहा, सहित अनेक लोगों ने सभा में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शोकसभा में भंते बोधिरतन के साथ मुन्ना लाल बौद्ध जी ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में शांति पाठ किया गया तथा उपस्थित लोगों को शांति, करुणा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया।

श्रद्धांजलि सभा में परिवारजन, रिश्तेदार, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि एवं गांव के लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत जसोदा देवी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान किया।

कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india