Explore

Search

November 29, 2026 6:01 am

best news portal development company in india

चोरी के जेवरात व इलेक्ट्रिक स्कूटी समेत एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

​गुरसरांय(झांसी)। थाना गुरसरांय पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवरात,चोरी की रकम से खरीदी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी और चार्जर बरामद किया है।​पुलिस के अनुसार,28 नवंबर शनिवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुलसी पुत्र शोभा कोरी उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मुहल्ला गांधीनगर,कस्बा व थाना गुरसरांय को गिरफ्तार किया है।​ पुलिस के अनुसार 25 नवंबर को ग्राम मड़ोरी निवासी रमाकांत त्रिपाठी पुत्र ज्ञानप्रसाद त्रिपाठी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी बहन के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से उक्त सामान बरामद किया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा,उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा,उपनिरीक्षक सूर्यकान्त त्रिपाठी,कांस्टेबल राजेश कुमार राजपूत एवं कांस्टेबल दिग्विजय सिंह शामिल रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india