Explore

Search

November 25, 2026 7:52 pm

best news portal development company in india

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, दो साल से न्याय के लिए भटक रहा ग्रामीण; पुलिस और राजस्व विभाग के बीच उलझी शिकायत

 

 

मऊरानीपुर (झांसी)।

सरकारी जमीन और सार्वजनिक रास्ते पर कथित अवैध कब्जे को लेकर एक ग्रामीण पिछले करीब दो वर्षों से अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान करने के बजाय उसे पुलिस और राजस्व विभाग के बीच भटका रहे हैं। इससे परेशान होकर ग्रामीण ने एक बार फिर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

 

प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम टकटोली निवासी संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय जमुना प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने स्थित सरकारी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने लोहे का डिब्बा रखकर कब्जा कर लिया है। धीरे-धीरे इस कब्जे का दायरा बढ़ाकर फुटपाथ, सड़क और आसपास की जमीन तक अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह उक्त डिब्बे को हटाने की बात करते हैं तो विपक्षी कथित तौर पर गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाता है। इतना ही नहीं, उसे जान से खत्म करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

 

सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर!

 

संतोष कुमार का आरोप है कि वह लगभग दो वर्षों से अपनी शिकायत लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि राजस्व विभाग के पास जाने पर पुलिस के पास भेज दिया जाता है और पुलिस के पास जाने पर राजस्व विभाग का रास्ता दिखाया जाता है। ऐसे में आखिर उनकी समस्या का समाधान कौन करेगा?

 

शिकायतकर्ता ने आज संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा सरकारी जमीन और सार्वजनिक रास्ते से कथित अवैध कब्जा हटवाकर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर मौके की जांच कराएंगे, या फिर यह ग्रामीण यूं ही न्याय के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटता रहेगा?

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india