Explore

Search

November 27, 2026 11:07 am

best news portal development company in india

आंबेडकर पार्क का होगा कायाकल्प

 

आमगांव के आंबेडकर पार्क का होगा कायाकल्प, विधायक ने किया भूमिपूजन

विधायक जवाहरलाल राजपूत बोले- भाजपा सरकार ने वंचित वर्गों को दिया भयमुक्त और सम्मानजनक वातावरण

मोंठ (झांसी)। गरौठा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमगांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने विधिवत भूमिपूजन कर विकास कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को भयमुक्त वातावरण के साथ सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान की है।

विधायक ने कहा कि बाबा साहब के विचार सामाजिक समानता और न्याय के प्रतीक हैं। पार्क का सुंदरीकरण होने से ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेश चंद गौड़, मंडल अध्यक्ष पूंछ गुरदीप सिंह गुर्जर, भाजपा नेता कपिल मुद्गल, राहुल राजपूत, ग्राम प्रधान शिवशंकर सहाय, प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम सिंह गौतम, एडीओ पंचायत मनोज कुमार लोधी, ग्राम सचिव प्रखर राजपूत सहित ग्राम एवं क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन : आमगांव में आंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन करते विधायक जवाहरलाल राजपूत एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि। झांसी मोंठ से संवाददाता कोमल सिंह परिहार

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india