बंगरा। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद झांसी की ओर से ब्लॉक मुख्यालय बंगरा में आगामी 13 सितंबर को शिव पैलेस मऊरानीपुर में आयोजित होने वाले बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की शहादत दिवस एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो झारखंड, विशिष्ट अतिथि नीरज कुशवाहा लखनऊ, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमन कुशवाहा भोपाल, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा कानपुर तथा प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा झांसी सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के तमाम पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज को जागरूक और संगठित करने के लिए निरंतर संघर्ष किया। इसी संघर्ष के दौरान सामाजिक परिवर्तन की आवाज को दबाने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद का संघर्ष और विचार आज भी समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा देते हैं।
जिला मीडिया प्रभारी हरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने ‘100 में 90 भाग हमारा’ जैसे नारे के माध्यम से शोषित और पिछड़े वर्ग की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी की आवाज बुलंद की। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के हक की लड़ाई को अपना जीवन समर्पित कर दिया और इसी संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने समाज के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
पूर्व ग्राम प्रधान माधव कुशवाहा ने कहा कि 13 सितंबर को शिव पैलेस मऊरानीपुर में आयोजित होने वाले शहादत दिवस कार्यक्रम में समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।
जिला महामंत्री महेश कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो के झांसी आगमन पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मोठ में हेमंत सिंह कुशवाहा पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष, चिरगांव में विशाल कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष, झांसी में ज्ञानेश्वर कुशवाहा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, बरुआसागर में भूपत कुशवाहा नगर अध्यक्ष, होटल दिल्ली किंग लुहारी में प्यारेलाल कुशवाहा, बंगरा में हरेंद्र कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी तथा निमोनी तिगैला में नितिन कुशवाहा नगर अध्यक्ष रानीपुर सहित पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष लखन कुशवाहा ने की, जबकि आभार जिला मीडिया प्रभारी हरेंद्र कुशवाहा ने व्यक्त किया। इस मौके पर शिवदयाल कुशवाहा वरिष्ठ समाजसेवी, माधव प्रसाद कुशवाहा पूर्व प्रधान, धर्मदास कुशवाहा कक्का, चंदन कुशवाहा, दिनेश कुमार कुशवाहा, चिंतामणि कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, देशराज कुशवाहा, दीपू कुशवाहा, मनमोहन कुशवाहा, हरिदयाल कुशवाहा, रामनाथ कुशवाहा, परमलाल कुशवाहा, जुगराज कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, दीपक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट


