समथर/झांसी:-भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने के पर शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली साकिन के प्रथम नगर समथर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
समथर आगमन के दौरान गरौठा विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।बसोबई में पूर्व प्रधान दिनेश राजपूत, रवि पाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। समथर नहर के पास प्रमोद राजपूत भीम एवं बरनाया प्रधान यशवंत राजपूत ने स्वागत किया। चुंगी नाका पर हरीमोहन पाल एवं कुलदीप प्रजापति, कटरा बाजार में मोनू नागाइच,अग्गा बाजार पर मंडल अध्यक्ष राजू पाल के नेतृत्व में संपूर्ण मंडल कार्यकारिणी ने उनका स्वागत किया।
इसके अलावा पहाड़पुरा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष भरत राजपूत बरनाया, दीर्घायु क्लिनिक पर डॉ. अभय गुप्ता, लालू कोठरी एवं सुनील कुरचनिया ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर स्वागत किया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित उदैनिया के निवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल के निवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक पुत्र राहुल राजपूत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पहाड़पुरा स्टेट, बंगरी, चिरगांव खुर्द आदि ग्रामों में भी जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मंत्री का स्वागत किया। वहीं ग्राम साकिन में पराग दुग्ध संघ के उपसभापति लालता प्रसाद पांचाल, साकिन सहकारी समिति अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, बीडीसी संघ जिलाध्यक्ष झांसी अभय प्रताप सिंह, आशीष गुर्जर, अंकुर गुर्जर, श्याम जी गुर्जर, अमित शर्मा, निक्कू गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों ने माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।


