Explore

Search

October 23, 2026 3:34 pm

best news portal development company in india

राठ झांसी डिपो की बसें ग्राम पंचायत भण्डरा, खिलारा से होकर निकलने का आदेश पत्र

मऊरानीपुर। राठ झांसी डिपो की बसें ग्राम पंचायत भण्डरा, खिलारा से होकर निकलने का आदेश पत्र सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा 20 मई को किये जाने के बाद भी बसें बाइ पास मार्ग से निकल रही है। ग्राम पंचायत खिलारा निवासी अधिवक्ता रबीन्द्र द्विवेदी ने कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक झांसी तथा राठ डिपो से की गई शिकायत को विभाग द्वारा संज्ञान में लेते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी झांसी क्षेत्र द्वारा पत्र जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि राठ झांसी राजमार्ग पर संचालित राठ डिपो की सभी बसें ग्राम पंचायत भण्डरा, खिलारा से संचालित नही होकर सीधे फोरलेन बाइपास से निकल रही है। जिससे नियमित यात्रियों को आवागमन में भारी असुविधा होने के अलावा निगम को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। वही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने पत्र जारी कर राठ डिपो ने कहा है कि झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर से ही राठ से झांसी तक संचालित सभी परमिट धारी बसों के चालक, परिचालक ग्राम पंचायत भण्डरा, खिलारा से होते हुए ही डिपो की बसों को निकालें। तथा फोरलेन बाइपास से किसी भी दशा में संचालित नहीं करें। बाइपास रोड से संचालित किये जाने के संबंध में अगर अब कोई परिवाद प्राप्त होता है तो संबंधित बस चालक, परिचालक के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। बताते चलें कि जब से झांसी खजुराहो फोरलेन बन गई है। तभी से सभी सरकारी डिपो तथा परमिट धारी प्राईवेट 40 बसें यहां से निकलनी बंद हो गई है। जिससे दो दर्जन से अधिक ग्रामों के लोगों को भारी परेशानी बढ़ गई है।

Author:

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india