मऊरानीपुर। आज विकास खण्ड मऊरानीपुर के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गिरि, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि श्रीवास, जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिपाल सिंह झाँकरी, पं प्रमोद चतुर्वेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा दिनेश राजपूत, पार्षद शिवम पाण्डेय, मुकेश पटेल मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण मऊरानीपुर, सरोज दुबे, नगर अध्यक्ष भाजपा रोहित सोनी, प्रोफेसर डॉ० नन्दिनी दुबे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती सुमन बिलाटिया, आशा गौतम जिला पंचायत सदस्य, ममता बुंदेला, शकुंतला नायक, भारती अग्रवाल पार्षद गुरसरांय, कविता शर्मा, मोहिनी शर्मा, प्रवेश शर्मा, सुरेश जगरिया, बबलू नायक, महेश नामदेव सहित भारी संख्या में भाजपा जन एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली समाजसेवी श्रीमती कंचन अरूण गुप्ता, श्रीमती प्रतिभा, श्रीमती माधुरी नामदेव को सम्मानित किया गया।