लोकतंत्र सेनानी बाबू नरोत्तम स्वामी सबको जोड़कर खुद को छोड़कर नई राह दिखाकर हुए अलविदा

 

गुरसराय(झाँसी)- सबको जोड़कर खुद को छोड़कर चले गए सुप्रसिद्ध सर्वोदयी विचारक लोकतंत्र के प्रहरी महाज्ञाता,वरिष्ठ अधिवक्ता,पूर्व बार संघ अध्यक्ष जनपद झांसी,लोकतंत्र सेनानी व लोकतंत्र सेनानियों के जिलाध्यक्ष,खादी ग्रामोद्योग के सदस्य नरोत्तम स्वामी के निधन की खबर सुनते ही उनके जन्म स्थान क्षेत्र गुरसराय,गरौठा जनपद झाँसी और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस संबंध में विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया है,और उनका योगदान हमेशा हम सबको लोकतंत्र की मजबूती के लिए राह दिखाती रहेगी। उनका हमारे बीच से जाना अपूर्णीय छति है,जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। वही अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि यह हमारे बीच हमारे मार्गदर्शक और सर्वोदय विचारक के रूप में सभी के उत्थान के लिए काम करने का जो मार्ग प्रशस्त किया है,वह भले ही आज हमारे बीच नही रहे,लेकिन उनके द्वारा लोकतंत्र से लेकर समाज के उत्थान के लिए किया काम हमेशा उनकी याद संजोए रखेगा।वही वरिष्ठ पत्रकार कुवंर रामकुमार सिंह ने कहा कि हम सब को खास तौर से युवाओं को बाबूजी नरोत्तम स्वामी जी द्वारा जो समाज,जिला,प्रदेश के लिए स्वस्थ लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो संघर्ष व त्याग किया है,उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की लोकतंत्र की रक्षा के लिए,समाज के हर दबे कुचले वर्ग के लिए स्थान व न्याय के लिए काम करना होगा।वही बाबूजी की अंतिम यात्रा में झाँसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा,पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास डमडम महाराज, एसडीएम झाँसी सहित बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले मौजूद रहे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। तो दूसरी ओर गुरसराय में प्रमुख रूप से पं बृजकिशोर व्यास,पूर्व अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल,गायत्री परिवार के प्रमुख एडवोकेट सतीश चौरसिया,नगर पालिका अध्यक्ष गुरसराय जयपाल सिंह चौहान,पत्रकार सार्थक नायक,सुनील चौहान,सुनील कुमार जैन डीकु,अखिलेश तिवारी,अरुण चतुर्वेदी,फूल सिंह परिहार,कौशल किशोर,शौकीन खान,सोम मिश्रा,दीपक जैन नुनार वही खेर इंटर कॉलेज गुरसराय के प्रबंधक मनोहरराव नेवालकर,प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय डॉक्टर अंशुमान तिवारी,रविंद्र स्वामी,प्रमोद स्वामी,सूरज माते,रमेश मोर्या सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह शोकसभा कर उन्हे शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *