मिशन शक्ति से बढ़ेगा महिलाओं का आत्मविश्वास:शिवानी तंवर

 

 

गुरसरांय(झाँसी)- महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर के आर्यन कोचिंग क्लासेस संस्थान की छात्राओं को जागरूक किया गया और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।सर्वप्रथम अतिथियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया।मिशन शक्ति जागरूकता अभियान की कमान संभालने वाली महिला उपनिरीक्षक शिवानी तंवर ने छात्राओं से रूबरू होते हुए उन्होंने बालिकाओं को विशेष रूप से सजग रहने के टिप्स सुझाते हुए जागरूक किया।एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी के साथ ही सभी प्रकार के हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।इसके अतिरिक्त महिलाओं व बालिकाओं के स्वावलम्बन,सुरक्षित परिवेश की अनुभूति आदि के लिए शासन की ओर से जारी टोल फ्री नंबरों संबंधी पत्र वितरित किया।अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवेश,घर के आसपास कहीं भी महिलाएं और बालिकाएं छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट का अक्सर शिकार होती हैं।इस स्थिति में उन्हें तुरंत अपने परिजनों एवं अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क कर भी सुरक्षा सहायता ले सकती हैं।वही समाजसेविका शीतल शर्मा ने बताया की मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा,संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है।जागरूकता बढ़ाकर,सुरक्षित वातावरण स्थापित करके और कार्यशालाएँ और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करके,मिशन महिलाओं के जीवन को बदलने और एक ऐसा समाज बनाने का प्रयास करता है,जो समावेशी और सशक्त हो। इसके साथ गुड टच,बैड टच के बारे में बताया।इस अवसर पर उज्ज्वल द्विवेदी सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा में टॉपर रहने पर उनका सम्मान किया गया।इस अवसर पर धर्मेंद्र पाँचाल,संजीव सर,आकांक्षा मेम सहित समस्त कोचिंग संस्थान परिवार उपस्थित रहा।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार धर्मेंद्र पाँचाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *