भारतीय मीडिया महासंघ के तहसील टहरौली अध्यक्ष बने संजय कुशवाहा

 

 

झाँसी | राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के हित संरक्षण एवं उनके मान सम्मान के लिए संघर्षहित संगठन भारतीय मीडिया महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र खरे के निर्देशन व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तान आब्दी व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता व प्रदेश सचिव पुनीत श्रीवास्तव की प्रबल संस्तुति पर जिला अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने बंगरा बंगरी निवासी पत्रकार संजय कुशवाहा को तहसील टहरौली अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मिली जिम्मेदारी के बाद संजय कुशवाहा ने कहा कि फर्जी तरीके से पत्रकारों को झूठे मुकदमे मैं अभद्र व्यवहार उत्पीड़न रोकने तथा पत्रकारों की सुरक्षा आदि को लेकर सदैव तत्पर रहूंगा। संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी से संगठन के हाथों को मजबूत करने का कार्य करूंगा उन्होंने कहा की जल्द ही तहसील की कार्यकारिणी का विस्तार करूंगा और संगठन के हाथों को मजबूत करने का कार्य करूंगा। सभी सुभचिन्तको ने नवनियुक्त तहसील टहरौली अध्यक्ष बनने पर फ़ोन संचार व व्हाट्सएप कर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *