समथर एवं लोहागढ़ में स्थित 33 के वी पर बिगत लम्बे समय से बिधुत आपूर्ति ध्वस्त रहने से लोग परेशान

समथर एवं लोहागढ़ में स्थित 33 के वी पर बिगत लम्बे समय से बिधुत आपूर्ति ध्वस्त रहने से लगभग चालीस गांव के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सैकड़ों एकड़ जमीन पर धान की फसल पैदा करने वाले किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्या पैदा हो गई है । विधुत महा प्रबंधक से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गिरी एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से बार्ता करके लोगों की समस्याओं से अवगत कराया तो बिधुत महा प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि दो दिन में बिधुत सप्लाई सही तरह से मिलने लगेगी। उन्होंने मोंठ में तैनात बिधुत बिभाग के एस डी ओ एवं जे ई को मोंठ रेलवे स्टेशन के पास खराब बिधुत लाइन को हटा कर नई बिधुत केबिल डाल कर बिधुत ब्यबस्था सुधारने का आदेश दिया। वहीं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी ने बिधुत महा प्रबंधक से कहा कि अगर दो दिन में बिधुत सप्लाई सही नहीं हुई तो वह किसानों एवं ग्रामीण जनों के साथ जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिधुत बिभाग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *