पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वंदना पाठक ने थामा भाजपा का दामन

 

 

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झांसी में फिर बड़ा झटका

 

झांसी- लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में कई नेता पार्टी को छोड़कर भाजपा दामन थाम रहे है। जिसके चलते भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है। वही झांसी के भी कई दिग्गज नेता आज लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के द्वारा सदस्यता दिलाई गई। जिसमे झांसी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वंदना पाठक ने आज समाजवादी पार्टी को छोड़ भाजपा की सदस्यता ली।आपको बता दे की लोकसभा चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी को लगातार झटका मिल रहा है। तो वही भाजपा पूरे दम खम से 400 पार की बात कर रही है। फिलहाल आगामी चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *