क्षेत्रीय ब्राह्मण सम्मेलन में समाज के उत्थान पर हुई चर्चा

संवाददाता सार्थक नायक

 

गुरसरांय। क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में केरोखर मे महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर बृहद ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें ब्राम्हणों को धर्म की ओर एवं सदमार्ग में प्रवित्त रहने तथा गीता गायत्री जाप करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित दीपेंद्र अड़जरिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदा पूज्यनीय रहा है। वह अपने आचरण,आदर्श को उज्जवल बनाएं। इंजीनियर हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक ब्राह्मण को नित्य गीता गायत्री का जाप करना चाहिए,तो वह बंदनीय हो जाएगा। कार्यक्रम में पंडित सुरेश मिश्रा धनोरा ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल दिया। इसके अलावा चकाडोरी महंत राकेश दास जी महाराज,योगेश त्रिपाठी अजनेरी,रमेश शर्मा,सत्यप्रकाश तिवारी,संतराम तिवारी, कमलापत उपाध्याय,शुभम पचौरी,द्रगचंद्र तिवारी आदि ने भी ब्राह्मणों की एकता पर बल देते हुए उन्हें निरंतर सदाचारी बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान नागर अनुज द्विवेदी ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक सीताशरण तिवारी ने सभी ब्राह्मण समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पं परशुराम तिवारी ,रोहित द्विवेदी , अनिल तिवारी, राजा भैया गौतम, राकेश त्रिपाठी ,नितुल व्यास ,बाली अर्जरिया ,अविनाश गोस्वामी ,बृजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार मिश्रा,एन डी शर्मा ,रामकुमार द्विवेदी, माहेश्वरी शरण द्विवेदी ,बबलू पटेरिया,डॉ सुकदेव कुमार व्यास ,सरजू शरण पाठक ,अरुण चतुर्वेदी, सोम मिश्रा, अखिलेश तिवारी, सत्य प्रकाश द्विवेदी ,अखिलेश तिवारी छिरोरा,अरविंद शर्मा ,अनिल शर्मा, शशिकांत तिवारी, चंद्रप्रकाश द्विवेदी,भगवती शरण कौशिक, अनिल मिश्रा, शिव स्वरूप मिश्रा, रासबिहारी तिवारी ,कौशिक नुनार, सहित सैकड़ो ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *