ईमानदार नेतृत्व के कारण बढी रोजगार की संभावनाओं से हुआ सभी वर्गों के जीवन स्तर में सुधार – संजय दुबे

संवाददाता कृष्णकांत साहू

चिरगांव ब्लाक के ग्राम बमनुआं में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

 

टहरौली – चिरगांव ब्लाक की ग्राम पंचायत बमनुआं में भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सह संयोजक तथा पूर्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे रहे अध्यक्षता प्रवीण समाधिया ने की विशिष्ट अतिथि के रुप ब्लाक प्रमुख चिरगांव राजकांतेश वर्मा तथा नोडल अधिकारी शिखर श्रीवास्तव रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान रविशंकर शुक्ला ने द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर की गई पूर्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने महिलाओं की गोद भराई तथा अन्नप्राशन करवाकर लोगों को विकसित भारत राष्ट्र के संकल्प की शपथ दिलाई।

 

मुख्य अतिथि संजय दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र द्वारा लाई गई योजनाओं का लाभ आज देश हर जाति वर्ग के पात्र लोगों तक सीधे पहुंच रहा है देश में अब घोटालों की जगह सभी वर्गों के समावेशी विकास तथा भ्रष्टाचारियों को जेल भेजे जाने की चर्चा होती है।

उन्होंने कहा कि ईमानदार नेतृत्व के कारण बढी रोजगार की संभावनाओं से देश के गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित मजदूर सहित सभी वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

 

कार्यक्रम को चिरगांव ब्लाक प्रमुख राजकांतेश वर्मा, प्रमोद सविता ने भी संबोधित किया संचालन रवि नायक बंगरा ने किया।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रविशंकर शुक्ला, भाजपा नेता रिंकू दीक्षित,प्रमोद सविता, बिरजू कुशवाहा, वीरेन्द्र लम्बरदार, रविन्द्र सोनी, रामसिंह आचार्य, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, बलराम राजपूत, कमलेश शर्मा, खुशाली नापित, महेन्द्र शर्मा, राकेश शुक्ला, प्रमोद कुशवाहा, मोहित पटैरिया, हजरत अली, संजय शर्मा खिरिया, मोनू सोनी, प्रधान परसा पुष्पेन्द्र सागर, राकेश विश्वकर्मा, नरेन्द्र सविता, सुधीर शुक्ला, रवि नायक सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *