ररुआ जीवन मंडलम का बी एल ए, सेक्टर कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

संवाददाता रहमत खान

जिला दतिया दतिया सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पडरी में आज दिनांक 12 10 2023 को कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में मंडलम, सेक्टर, बी एल ए एवं बूथ लेवल का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवड़ा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय कुंवर घनश्याम जू देव उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच रोशन सिंह धाकड़ ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच शिरोमणि सिंह सोलंकी ने किया। पडरी मंडलम के सेक्टर अध्यक्ष, बी एल ए एवं बूथ लेवल के अधिकांश पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि माननीय कुंवर घनश्याम सिंह जी ने अपने संबोधन में भाजपा की जन विरोधी नीतियों और कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों में अंतर बताया। कार्यक्रम के विषय के विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह पठारी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया के संबंध में विधि सम्मत जानकारी दी।

कार्यक्रम को सुरेंद्र सिंह यादव ऊंचिया, सोनू उर्फ प्रांजल सिंह चौहान, सतीश कमरिया, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा शासन की जन विरोधी गलत नीतियों से दुखी होकर कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तिलक सिंह धाकड़ ने माननीय विधायक घनश्याम जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की साथ ही तिलक सिंह धाकड़ ने माननीय विधायक जी को शौल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में–सेवड़ा विधायक माननीय घनश्याम सिंह जी, पूर्व सरपंच रोशन सिंह धाकड़, पूर्व सरपंच रामनारायण यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, तिलक सिंह धाकड़, संतोष मरोड़ा वाले, द्वारका धाकड़, नरेश कनहौआ, रामबाबू पांडे, महेश तिवारी, किशन सिंह परमार भडौल, सतीश कमरिया, सोनू चौहान, वाहिद खान, रणवीर परिहार, श्री राम धाकड़, अवधेश धाकड़, भगवान दास जाटव, हरदास जाटव, दीनानाथ कुशवाहा, कल्लू कुशवाह, करण सिंह कुशवाहा महेंद्र धाकड़ खुमान सिंह धाकड़, मुलायम सिंह धाकड़, चरण दास कुशवाहा, मोनू यादव, कामता रजक, कमल सिंह कुशवाहा, संतोष ओजा, रघुवर कुशवाहा, दाता राम कुशवाहा, मोहन झा, मुन्ना बसेड़िया, आनंद पांचाल, मनोज योगी, भान सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम समापन पर मंडलम अध्यक्ष राकेश धाकड़ ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *