लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका:अशोक गिरी

संवाददाता सार्थक नायक

 

गुरसराय (झांसी) – भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया और आईटी कार्यकर्ताओं की एक जिला कार्यशाला की बैठक का आयोजन नगर के एक विवाह घर में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक गिरी ने की।जबकि प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदेश सोशल मीडिया के प्रभारी निखिल सिन्हा रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत बंधन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक गिरी ने मीडिया और आईटी की उपयोगिता के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सरल एप की महत्वता के बारे में समझाया और कहा कि सभी को सरल एप ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए।क्योंकि यह पार्टी में आपकी कार्यशैली के बारे में बताया।कि आपने कितना काम किया है।सोशल मीडिया के सदस्य निखिल सिन्हा ने कहा कि पार्टी इस समय सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात देश की जनता तक पहुंच रही है।उन्होंने सरल एप की उपयोगिता के बारे में बताया कि इस समय बूथ सशक्तिकरण का कार्य चल रहा है।जिसका अपडेट सरल ऐप पर हो रहा है।जिला महामंत्री प्रदीप पटेल ने कहा कि आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ काम करना होगा क्योंकि लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है।हमें इस बार पिछली बार से भी ज्यादा अंतर से जीत हासिल करना है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की बड़ी भूमिका है।वर्तमान दौर युवा शक्ति का है,युवा शक्ति सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय है। युवाओं के बीच अपनी बात पहुंचाने का सोशल मीडिया ही सबसे बेहतर तरीका है।जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी ने कार्यशाला की प्रस्तावना बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पार्टी की भूमिका आगे आने वाले चुनाव में अहम होगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी उदय लुहारी,जिला महामंत्री प्रदीप पटेल,जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी,प्रमोद चतुर्वेदी,गीता श्रीवास्तव,अनिल मिश्रा,अरुण नायक, नेहिल सिंघई,ललित पटेल,रामजी अग्रवाल,केसवेंद्र प्रताप सिंह,प्रतीक जैन,जितेंद्र कुशवाहा,अशोक मिश्रा,योगेश व्यास,रामनरेश पटेल आदि लोग मौजूद रहे।संचालन रोहित परिहार ने किया।अंत में अनिल मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *