जिलाधिकारी ने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का किया स्थलीय निरीक्षण, ली जानकारियां

संवाददाता कृष्णकांत साहू

** जनपद में उद्यमियों को मिलने जा रहा है बड़ा बाजार, लगभग 5000 करोड़ से (बीडा) को विकसित किए जाने की सभी तैयारी पूर्ण

 

** जनपद झांसी सहित बुंदेलखंड क्षेत्र को आर्थिक विकास को लगेंगे पंख

 

** नोएडा की तर्ज पर झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण होगा विकसित

 

** बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण हेतु 33 गांव की भूमि को किया गया चिन्हित, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस बजट में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण की घोषणा की और इसके लिए लगभग 5000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। संपूर्ण बुंदेलखंड का चहुंमुखी विकास माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसी को मूर्त रूप देने के लिए आज जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार द्वारा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए सदर तहसील में जमीन चिह्नित कर ली गई है। जिस पर कैबिनेट की मुहर भी लग गई है। जनपद झांसी प्रदेश के औद्योगिक रूप से पिछड़े इलाकों में से एक माना जाता है। इससे यहां रोजगार का भी अभाव रहता है। इस कमी को दूर करने के लिए जनपद में डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

अब यहां नोएडा (न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) की तर्ज पर बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए सदर तहसील के 33 गांवों की भूमि चिह्न कर ली गई है,इस भूमि का सर्किल रेट के हिसाब से कीमत का आंकलन कर लिया गया है, आज उक्त भूमि का स्थल निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

झांसी के लिए इस विजन प्लान को तैयार करने का उत्तरदायित्व जिलाधिकारी सहित यूपीसीडा को दी गयी है। इस प्लान में झांसी की आर्थिक गतिविधि केंद्र पर फोकस किया जाएगा। विजन प्लान को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय उद्यमियों से भी राय ली जा रही है। इसके साथ ही झांसी के आसपास के जिलों में जो कारोबार संचालित हैं। उनसे संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी झांसी को केंद्र बनाया जा रहा है। इस कदम से उद्यमियों को एक बड़ा बाजार मिल सकेगा।इस अवसर पर तहसीलदार सदर डॉक्टर लालकृष्ण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *