राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

संवाददाता संजय कुशवाहा

सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला कुशवाहा एवं अधिशाषी अधिकारी धर्मराज राम ने ध्वजारोहण किया एवं महात्मा गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री लाला बहादुर शास्त्री, डा. भीमराव अंबेडकर, एवं महारानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात अमर सिंह कुशवाहा मंडल अध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा नगर में स्वच्छ भारत स्वच्छ बरूआ सागर के नारों की गूंज के साथ पालिका के पार्षद कमलेश साहू, भागीरथ कुशवाहा, गणमान्य नागरिक ओम प्रकाश असटया, ललित कुशवाहा एवं पालिका अवर अभियंता विकास साहू, लिपिक अमोक श्रीवास्तव, राम स्वरूप अहिरवार, कपूर सिंह कुशवाहा, संदीप सिंह सेंगर, जाकिर अली, सुनील कुमार वर्मा, संजीव मुखरैया, विकास शर्मा, नीरज पांडे, देवेंद्र सिंह यादव, ज्ञान सिंह यादव, राम भरोसे रायकवार, अशोक कुशवाहा, बाबूलाल रजक, ओमप्रकाश कुशवाहा, भगवत आदि, एवं नगर पालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य पंकज वर्मा एवं उप प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली ।

साथ ही पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला कुशवाहा एवं अधिशाषी अधिकारी धर्मराज राम ने नगर की सफाई व्यवस्था में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई प्रभारी जाकिर अली, सफाई नायक विजय कुमार करोसिया, सफाई कर्मचारी कुसुम, राकेश, पुष्पा, रवि, जयदेवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *