शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साजेन्द्र त्रिपाठी को किया गया सम्मानित

संवाददाता सार्थक नायक

 

झांसी : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक शिक्षक संघ के गुरसरांय ब्लॉक अध्यक्ष साजेन्द्र त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एवं दैनिक समय जगत के प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक अरजरिया ने उन्हें श्री फल एवं सम्मान पत्र के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर बोलते हुए साजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि समय से विद्यालय खोलकर बच्चों को अच्छा मार्गदर्शन एवं शिक्षा का लक्ष्य उनका उद्देश्य रहा। उन्होंने शासन की मंशा के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम आयोजित करके समय समय पर बच्चों को शासन की नीतियों की जानकारी दी।साथ ही बच्चों को समग्र विकास के लिए तैयार कर जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *